बस से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे थे सभी छात्र
प्रयागराज:(MNI NEWS) गंगानगर जोन के थरवई थाना क्षेत्र में सोमवार को सुबह स्कूल की बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। स्कूली बच्चों से भरी बस में सवार पांच बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए। हादसा बेरूई गांव के पास फाफामऊ – सहसों फोरलेन हाईवे पर हुआ।
दोनों वाहनों की टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में 51 छात्र सवार थे। ये सभी छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने जा रहे थे। सभी छात्र शिव सेवा इंटर कॉलेज के बताए जा रहे हैं। इनका परीक्षा केंद्र बाबू जेआरडी पाल इंटर कॉलेज में निर्धारित था। हादसे में पांच छात्र गंभीर रूप से घायल हैं जबकि तीन छात्रों के पैर में चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
