राजेपुर/फर्रूखाबादः (संवाददाता) मुख्य विकास अधिकारी (CDO) विनोद गौड़ ने मंगलवार को विकास खंड राजेपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक कार्यालय के अभिलेखों की गहनता से जांच की और ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ ने मुख्य रूप से मनरेगा, फार्मा रजिस्ट्री और पीएम किसान सम्मान निधि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कार्यों में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी देते हुए निम्नलिखित निर्देश दिए।
जनसुनवाई: सचिव अनिवार्य रूप से गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ बैठकें करें और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें।
फार्मा रजिस्ट्री: उन्होंने खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि फार्मा रजिस्ट्री का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
निरीक्षण: सीडीओ ने मनरेगा कंप्यूटर कक्ष और ब्लॉक सभागार का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ के साथ खंड विकास अधिकारी (BDO) सुनील कुमार जायसवाल, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, एपीओ राशिद खान और सचिवों में शिव सिंह, राजीव सुमन, प्रदीप दीक्षित, मनीष दीक्षित सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
