Skip to content
  • Wed. Feb 25th, 2026
MNI NEWS

MNI NEWS

हर ख़बर पर नज़र कल नहीं अभी पढ़ें

  • दुर्घटना
  • क्राइम
  • राजनीतिक
  • पुलिस
  • चुनाव
  • रेलवे समाचार
  • फर्रूखाबाद
  • राज्य समाचार
    • दिल्ली समाचार
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • जम्मू और कश्मीर समाचार
    • गुजरात समाचार
    • महाराष्ट्र समाचार
    • बिहार समाचार
  • देश समाचार
फर्रूखाबाद समाचार

शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष की सख्त चेतावनी, हुड़दंग किया तो होगी जेल

Feb 24, 2026

राजेपुर/फर्रूखाबादः (संवाददाता) आगामी होली और रमजान के त्योहारों को भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराने के लिए मंगलवार शाम 4 बजे राजेपुर थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुदेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर गहन चर्चा हुई। ​बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित प्रधानों से उनके गांवों के उन संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली, जहाँ होली के दौरान विवाद की संभावना रहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रख रहा है।

​थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि ​सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ​ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध स्थिति दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें। ​त्योहार की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अवैध शराब की बिक्री और निर्माण करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

होली पर शराब पीकर बाइक चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलेगा। पकड़े जाने पर वाहन सीज और जेल की कार्रवाई हो सकती है। छोटे-मोटे विवादों को तूल देने के बजाय तुरंत पुलिस या डायल 112 को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। ​बैठक में मुख्य रूप से इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह, प्रधान अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, प्रधान हरेंद्र सिंह, प्रधान अरविंद सिंह, प्रधान राजकुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post navigation

सीडीओ विनोद गौड़ ने किया राजेपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अन्य खबरें

फर्रूखाबाद समाचार

सीडीओ विनोद गौड़ ने किया राजेपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Feb 24, 2026 MNI NEWS
फर्रूखाबाद समाचार

एक्सप्रेस-वे के लिए रविवार को भी खुलेंगे अमृतपुर और सदर के रजिस्ट्री कार्यालय

Feb 23, 2026 MNI NEWS
फर्रूखाबाद समाचार

8 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस का छापा, एक हिरासत में

Feb 23, 2026 MNI NEWS
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Categories
  • Facebook
Chat on WhatsApp

आज की खबरें

रेलवे समाचार

होली पर यात्रियों को राहत: जोधपुर और मऊ के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, फर्रुखाबाद में होगा ठहराव

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष की सख्त चेतावनी, हुड़दंग किया तो होगी जेल

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

सीडीओ विनोद गौड़ ने किया राजेपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

एक्सप्रेस-वे के लिए रविवार को भी खुलेंगे अमृतपुर और सदर के रजिस्ट्री कार्यालय

February 23, 2026
MNI NEWS

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • नागरिक सुविधाएँ
  • फोटो
  • रेलवे समय सारिणी
  • सरकारी सूचनाएॅ
  • हमारे बारे में
  • हाईस्कूल व इटरमीडिएट का परिणाम देखें
  • Contact US
  • Help Resources
  • Match Detail
  • Matches
  • MNI News
  • Player Stats
  • Privacy Policy
  • Series