फर्रुखाबाद:(MNI NEWS) जहानगंज थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम बेहटा निवासी कृषक सुनील उर्फ नेक्से की गांव समीपवर्ती एक खेत में आलू खोदने समय 13 फरवरी 2026 को किन्हीं अज्ञात द्वारा डंडे से पीट कर हत्या कर दिये जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके साथ ही मृतक के पुत्र अमन कुमार ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया।
उन्होंने बताया कि मृतक सुनील उर्फ नेक्से अपने पुत्र अमन कुमार और पत्नी से अलग रहकर अपने भाई अनिल कुमार के साथ रहकर खाते पीते थे और पैदा करके खर्च भी भाई के परिवार पर ही करते थे,जिससे मृतक ,पुत्र अमन कुमार की शादी आने पर भी शादी न करने की बात कहकर,अपनी जायदाद को भी भाई को ही देने की मानसा के रखता था जिसके चलते पुत्र अमन कुमार ने अपने पिता की हत्या करने की साजिश रचीऔर घटना वाले दिन पिता की खेत में आलू खोदने समय छुप कर पीछे से डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी थी । इधर सुनील उर्फ नेक्स हत्या कांड की विवेचना में, पुलिस ने पिता सुनील उर्फ नेक्स की हत्या के मामले में पुत्र अमन कुमार को हत्यारोपी पाया।
मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश राय, एस ओ जी प्रभारी सचिन सिंह चौधरी तथा सार्विलास प्रभारी संत कुमार की संयुक्त टीम ने आज गुरुवार को गांव में छापामारी करके पिता की हत्या के आरोपी पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार कर, उसकी निशान देही पर काली नदी के समीप वर्ती झाड़ियां से, हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का मोटा डंडा बरामद कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
