Skip to content
  • Wed. Feb 25th, 2026
MNI NEWS

MNI NEWS

हर ख़बर पर नज़र कल नहीं अभी पढ़ें

  • दुर्घटना
  • क्राइम
  • राजनीतिक
  • पुलिस
  • चुनाव
  • रेलवे समाचार
  • फर्रूखाबाद
  • राज्य समाचार
    • दिल्ली समाचार
    • उत्तर प्रदेश
    • मध्य प्रदेश समाचार
    • जम्मू और कश्मीर समाचार
    • गुजरात समाचार
    • महाराष्ट्र समाचार
    • बिहार समाचार
  • देश समाचार
दुर्घटना समाचार

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की दर्दनाक मौत, साथी बाल-बाल बचा

Feb 23, 2026

फर्रुखाबाद:(MNI NEWS) जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी इस हादसे में बाल-बाल बच गया। पुलिस के अनुसार मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रुखैइया निवासी रामबाबू (55 वर्ष) पेशे से हलवाई थे। आज सोमवार सुबह करीब 9ः00 बजे वह अपने साथी रामदीप के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर पास के ही एक गांव में बरसी के कार्यक्रम में खाना बनाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अचरा ग्राम के समीप पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामबाबू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि उनके साथी रामदीप को मामूली चोटें आईं और वह बाल-बाल बच गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामबाबू को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, फर्रुखाबाद रेफर किया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सुबह करीब 11ः30 बजे उनकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सबइंस्पेक्टर सूर्य प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल फतेहगढ़ भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Post navigation

महाशिवरात्रि पर मातमः अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, परिवार में मचा कोहराम
स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 5 से ज्यादा बच्चे और ड्राइवर घायल

अन्य खबरें

दुर्घटना समाचार

स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, 5 से ज्यादा बच्चे और ड्राइवर घायल

Feb 23, 2026 MNI NEWS
दुर्घटना समाचार

महाशिवरात्रि पर मातमः अज्ञात वाहन की टक्कर से श्रद्धालु की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Feb 16, 2026 MNI NEWS
दुर्घटना समाचार

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, महिला सहित चार लोग घायल

Feb 15, 2026 MNI NEWS
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
« Jan    
Categories
  • Facebook
Chat on WhatsApp

आज की खबरें

रेलवे समाचार

होली पर यात्रियों को राहत: जोधपुर और मऊ के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, फर्रुखाबाद में होगा ठहराव

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष की सख्त चेतावनी, हुड़दंग किया तो होगी जेल

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

सीडीओ विनोद गौड़ ने किया राजेपुर ब्लॉक का औचक निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

February 24, 2026
फर्रूखाबाद समाचार

एक्सप्रेस-वे के लिए रविवार को भी खुलेंगे अमृतपुर और सदर के रजिस्ट्री कार्यालय

February 23, 2026
MNI NEWS

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home
  • About Us
  • नागरिक सुविधाएँ
  • फोटो
  • रेलवे समय सारिणी
  • सरकारी सूचनाएॅ
  • हमारे बारे में
  • हाईस्कूल व इटरमीडिएट का परिणाम देखें
  • Contact US
  • Help Resources
  • Match Detail
  • Matches
  • MNI News
  • Player Stats
  • Privacy Policy
  • Series