भियांव/अंबेडकरनगर:(धनश्याम भारती) जैतपुर थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस के नारायनपुर रामगढ़ टोल टेक्स के समीप खड़ी ट्रक से अज्ञात चोरों ने कीमती बैटरी पार कर दी। चालक मुकेश कुमार पुत्र सुभाष सिंह निवासी चिपुरा थाना अजीमाबाद जिला भोजपुर बिहार ने जैतपुर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह माइक्रो टेक कम्पनी से अपने ट्रक जे.एच.10 वी. क्यू.4212 पर 245 पीस बैटरी रुद्रपुर उत्तराखंड से सभी लोड कर पटना बिहार जा रहा था। उसने अपना ट्रक टोल टेक्स के समीप रात करीब साढ़े ग्यारह बजे खड़ी कर सो गया। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रक से छः पीस बैटरी गायब कर दिया। जैतपुर थानाध्यक्ष थीरेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
